ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

तीन गर्लफ्रेंड के साथ 15 साल से लिव इन में था शख्स, तीनों से एक साथ रचा ली शादी

DESK : आदिवासी बाहुल्य इलाके में हुई एक शादी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। शादी का यह हैरतअंगेज मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है। यहां एक शख्स ने तीन प्रेमिकाओं के साथ एक साथ

तीन गर्लफ्रेंड के साथ 15 साल से लिव इन में था शख्स, तीनों से एक साथ रचा ली शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : आदिवासी बाहुल्य इलाके में हुई एक शादी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। शादी का यह हैरतअंगेज मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है। यहां एक शख्स ने तीन प्रेमिकाओं के साथ एक साथ शादी कर सभी को हैरान कर दिया। शख्स तीनों प्रेमिकाओं के साथ लंबे समय से लिव इन रिलेशन में था। इस दौरान तीनों प्रेमिकाओं से उसके 6 बच्चे भी हुए। इसी बीच अचानक उसने तीनों प्रेमिकाओं के साथ एक साथ शादी रचा ली। इस दौरान उसके सभी बच्चे भी मौजूद रहे।


दरअसल, भिलाला समुदाय का आदिवासी समरथ मौर्य पिछले 15 वर्षों से अपनी तीन प्रेमिकाओं के साथ बिना शादी के रह रहा था। इस आदिवासी समुदाय में पुरानी परंपरा रही है कि कोई भी शख्स एक से अधिक महिलाओं के साथ रिलेशन में रह सकता है और बच्चे भी पैदा कर सकता है लेकिन शादी करने के बाद ही वह किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकता है।


इसी परंपरा के मद्देनजर समरथ मौर्य ने यह कदम उठाया। 15 वर्षों तक तीन महिलाओं के साथ रिलेशन में रहने के बाद समरथ ने ये फैसला किया कि उसे अब शादी कर लेनी चाहिए। गरीबी के कारण वह लंबे समय से शादी नहीं कर पा रहा था लेकिन जब परिस्थितियां बदली तो उसने तीनों महिलाओं के साथ शादी कर ली। शादी के बात अब समरथ और उसकी तीनों पत्नियां मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकेंगे। 

टैग्स