ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

ताऊ ते तूफान की वजह से समुन्द्र में डूबा भारतीय जहाज, 170 लोग लापता

DESK: ताऊ ते तूफान की वजह से मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पार एक भारतीय जहाज पी-305 समुन्द्र में डूब गया। जहाज पर सवार 170 से ज्यादा लोग लापता हैं वही भारतीय

ताऊ ते तूफान की वजह से समुन्द्र में डूबा भारतीय जहाज, 170 लोग लापता
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: ताऊ ते तूफान की वजह से मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पार एक भारतीय जहाज पी-305 समुन्द्र में डूब गया। जहाज पर सवार 170 से ज्यादा लोग लापता हैं वही भारतीय नौसेना ने 146 लोगों को बचा लिया है।



वही इसी जगह पर एक और भारतीय जहाज फंसा हुआ है। इसमें सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता को भेजा गया है। बताया जाता है कि इसमें 137 लोग सवार हैं। जिसमें से अब तक 38 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि ‘बॉम्बे हाई इलाका स्थित हीरा तेल क्षेत्र में नौका ‘पी-305’ की मदद के लिए INS कोच्चि को भेजा गया था। INS तलवार को भी खोज और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया था। दूसरे जहाज यानी GAL कंस्ट्रक्टर से भी इमरजेंसी मैसेज मिला था जिस पर 137 लोग सवार हैं और वह मुंबई तट से आठ नॉटिकल मील दूर है। 


मदद के लिए INS कोलकाता को रवाना किया गया है। अब तक इसमें सवार 38 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। चक्रवात को देखते हुए भारतीय नौसेना के 11 गोताखोर दल, 12 बाढ़ राहत दल और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है। जिन्हें जरूरत पड़ने पर तूफान प्रभावित राज्यों में भेजा जाएगा।