ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बेहद शर्मनाक! पीरियड्स आने पर दलित छात्रा को किया क्लास से बाहर, दरवाजे के पास बैठकर बच्ची ने दी परीक्षा

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल की दलित छात्रा को इसलिए क्लास से बाहर कर दिया गया क्योंकि उसे पीरियड्स आए थे।

Tamil Nadu News
पीरियड्स आने पर दलित छात्रा को किया क्लास से बाहर
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Tamil Nadu News:  तमिलनाडु के कोयंबटूर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल की दलित छात्रा को इसलिए क्लास से बाहर कर दिया गया क्योंकि उसे पीरियड्स आए थे। पीड़ित छात्रा को क्लास के दरवाजे के पास बैठकर एग्जाम देना पड़ा। पीड़ित छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वही इस घटना को लेकर लड़की की मां ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। 


पीड़ित छात्रा स्वामी चिदभवानंद मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है। यह स्कूल सेंगुट्टईपलायम गांव में है। आरोप है कि स्कूल ने उसे 7 अप्रैल को विज्ञान की परीक्षा और बुधवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा क्लास रूम से बाहर बैठकर देने के लिए कहा। एक दलित कार्यकर्ता ने बताया कि लड़की ने 7 अप्रैल की शाम को अपनी मां को इस बारे में बताया। मां बुधवार को स्कूल गईं। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी को कक्षा के बाहर बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


वहीं मामला सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही स्कूल की प्रिंसिपल पर भी एक्शन लिया गया है। स्कूल की प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कोयंबटूर पुलिस ने स्कूल के कॉरस्पॉडेंट सहित तीन लोगों के खिलाफ अत्याचार निवारण (एससी/एसटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना से बाद से लोगों में काफी नाराजगी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता