ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीर

Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक झींगा प्रसंस्करण फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

Ammonia Gas Leak
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित एक झींगा प्रसंस्करण (श्रिम्प प्रोसेसिंग) फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, तिरुवल्लूर जिले के पेरीपालयम के पास स्थित कन्निकैपैयार गांव में एक झींगा प्रसंस्करण कारखाना संचालित होता है। शनिवार सुबह फैक्ट्री में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे, तभी अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया।


गैस फैलते ही मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कई लोग मौके पर ही बेहोश हो गए। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अमोनिया गैस के रिसाव से 45 से अधिक मजदूर प्रभावित हुए। सभी को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ मजदूरों के मुंह और नाक से खून भी निकल रहा था।


इलाज के दौरान सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं 10 से अधिक गंभीर रूप से घायल मरीजों का चेन्नई के स्टेनली अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। गैस रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तिरुवल्लूर जिले के पेरियापलायम के पास स्थित कन्निकैपैयार गांव की झींगा प्रसंस्करण फैक्ट्री में हुई अमोनिया गैस रिसाव की घटना अत्यंत दुखद है।


राज्यपाल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को ईश्वर इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता