ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

कोरोना की वजह से स्वर्ण मंदिर के हुजूरी रागी रहे निर्मल सिंह की मौत, विदेश दौरे से लौटे थे

DELHI : कोरोनावायरस से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। स्वर्ण मंदिर के हजूरी रागी रहे निर्मल सिंह का कोरोना के कारण निधन हो गया है। विदेश दौरे से लौटे निर्मल सिंह को

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कोरोनावायरस से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। स्वर्ण मंदिर के हजूरी रागी रहे निर्मल सिंह का कोरोना के कारण निधन हो गया है। विदेश दौरे से लौटे निर्मल सिंह को पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। गुरुवार की सुबह तकरीबन 4:30 बजे निर्मल सिंह का निधन हो गया। 


स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह की उम्र तकरीबन 62 साल थी। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित ज्ञानी निर्मल सिंह में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी थी। निर्मल सिंह कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड की यात्रा कर लौटे थे। 30 मार्च को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद अमृतसर के गुरुनानक देव अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने निर्मल सिंह को वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन आज उनकी मौत हो गई। 


ज्ञानी निर्मल सिंह की मौत के बाद अब पंजाब सरकार के होश उड़ गए हैं साथ ही साथ दिल्ली प्रशासन भी सकते में आ गया है। बताया जा रहा है कि विदेश दौरे से वापस आने के बाद ज्ञानी निर्मल सिंह ने कई जगहों पर भजन कीर्तन और धार्मिक सभाओं में शिरकत की थी। 19 मार्च को चंडीगढ़ में उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के घर कीर्तन किया था। अब सरकार उन लोगों की पहचान करने में जुट गई है जो निर्मल सिंह के साथ इन आयोजनों में शामिल हुए थे।

टैग्स