ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती पहुंची अस्पताल, एक साथ फ्लैट में रहते थे दोनों

MUMBAI : सुशांत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती मुंबई के कूपर हॉस्पिटल पहुंची हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद सुशांत सिंह राजपूत से शव को रखा गया है. अब से कुछ देर में सुशांत का अंति

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

MUMBAI : सुशांत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती मुंबई के कूपर हॉस्पिटल पहुंची हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद सुशांत सिंह राजपूत से शव को रखा गया है. अब से कुछ देर में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाना है. उनका अंतिम संस्कार विले पारले के पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा. 

सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती पहुंची अस्पताल, एक साथ फ्लैट में रहते थे दोनों

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे, लेकिन इन्होंने अपने रिश्ते के बारे में पब्लिकली कभी कोई बयान नहीं दिया था. लेकिन कई बार दोनों को साथ देखा गया था. जिम से लेकर बाहर जाने तक दोनों को कई बार कैमरा ने साथ स्पॉट किया था.  लॉकडाउन के दौरान दोनों एक साथ टाइम स्पेंड भी कर रहे थे. 

सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती पहुंची अस्पताल, एक साथ फ्लैट में रहते थे दोनों

 जानकारी के अनुसार दोनों एक ही साथ बांद्रा में रहते थे. सुसाइड करने के एक दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को उनके घर भेज दिया था. वहीं सुशांत ने आखिर कॉल जिस दो इंसान को किया था उसमें  रिया चक्रवर्ती का भी नाम शामिल है. 

सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती पहुंची अस्पताल, एक साथ फ्लैट में रहते थे दोनों

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनके चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू समेत अन्य परिजन पटना से मुंबई पहुंच गए हैं. जहां से वे लोग बांद्रा के लिए रवाना हो गए है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही देर सुशांत के पिता बांद्रा पहुंच जाएंगे, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी.  

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बॉलिवुड एक्टर का अंतिम संस्कार सोमवार को उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा. सुशांत सिंह के प्रवक्ता ने  कहा कि  ‘‘अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में आज किया जाएगा.’’    

वहीं सुशांत सिंह के बहन ने पुलिस को बताया कि सुशांत को आर्थिक रूप से कोई परेशानी नहीं थी. आर्थिक रूप से सबकुछ ठीक था. पिछले हफ्ते से सुशांत को ठीक महसूस नहीं हो रहा था. जिसके बाद बहन सुशांत से मिलने उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर भी गई थीं. उन्होंने बताया कि सुशांत के डिप्रेशन के बारे में वो जानती थीं. हालांकि उन्हें नहीं पता था कि सुशांत इतना बड़ा और भयानक कदम उठा लेंगे. जब बहन उन से मिली थीं तो वह सबसे नार्मल तरीके से ही बात कर रहे थे.