ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सुशांत केस में ईडी का बड़ा खुलासा, ड्रग डीलर के संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती

DESK : सुशांत सिंह राजपूत केस में घिर चुकी रिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब इस मामले की जांच में जुटी ईडी ने एक बड़ा खुलासा किया है. ईडी के तरफ से यह बताया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : सुशांत सिंह राजपूत केस में घिर चुकी रिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब इस मामले की जांच में जुटी ईडी ने एक बड़ा खुलासा किया है. ईडी के तरफ से यह बताया गया है कि रिया एक ड्रग डीलर के संपर्क में थी, जिसके बाद ईडी ने जांच के लिए नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से मदद मांगी है.

ईडी के तरफ से एनसीबी को पत्र लिखा गया है, जिसमें जांच के लिए सहयोग मांगा गया है. ईडी यह जानना चाहती है कि इस मामले में कोई ड्रग एंगल है या नहीं? बता दें कि सुशांत के पिता ने मनी लांड्रिंग का केस दायर किया था, जिसके बाद से ईडी जांच में जुटी है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने 10 अगस्त को रिया का फोन जब्त किया था. जिसकी जांच में कई खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को रिया ने मिरांडा सुशी नाम के शख्स ने मैसेज में लिखा - हाय रिया, माल लगभग खत्म हो चुका है.  क्या हम इसे शौविक के दोस्त से ले सकते हैं, लेकिन उसके पास सिर्फ हैश और बड है.

वहीं 25 नवंबर 2019 को रिया ने जया शाह को मैसेज में लिखा- कॉफी,चाय या पानी में सिर्फ 4 बूंद डालो और उसे पीने दो...किक लगने के लिए 30 से 40 मिनट देना होगा.  हालांकि रिया चक्रवर्ती के वकील ने इन सब चिजों से इंकार कर दिया है. उन्होंने दावा किया है कि रिया ने  जिंदगी में कभी भी ड्रग्स नहीं लिया और वो ब्लड टेस्ट के लिए तैयार है. 

सीबीआई की टीम ने फॉरेंसिक टीम के साथ सुशांत के फ्लैट का भी दो बार दौरा किया. पिछले चार दिनों में सीबीआई ने वाटरस्टोन रिसोर्ट का दो बार दौरा किया. सीबीआई की टीम कूपर अस्पताल भी गई जहां सुशांत का ऑटोप्सी हुअ था.