ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सूरत में फंसे मजदूरों ने लॉकडाउन में घर जाने की जिद पर किया हंगामा, कई गाड़ियों में लगाई आग

SURAT: सूरत में काम करने वाले बिहार समेत कई राज्यों के मजदूर लॉकडाउन के बीच फंसे हुए हैं. वह लॉकडाउन में ही घर जाने की जिद कर रहे हैं. इसको लेकर जमकर हंगामा किया. सूरत के लसगण

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SURAT: सूरत में काम करने वाले बिहार समेत कई राज्यों के मजदूर लॉकडाउन के बीच फंसे हुए हैं. वह लॉकडाउन में ही घर जाने की जिद कर रहे हैं. इसको लेकर जमकर हंगामा किया. सूरत के लसगण इलाके में सड़क पर उतरे और उपद्रव किया. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. 

वेतन भुगतान की मांग

फंसे मजदूर कंपनियों से बकाए वेतन की मांग भी कर रहे हैं और प्रशासन से अपने राज्य जाने की परमिशन मांग रहे हैं. प्रशासन ने हंगामा करने वाले कई मजदूरों को हिरासत में लिया है. लॉकडाउन के बाद सूरत में मजदूरों को दूसरी बार हंगामा है. प्रशासन बार-बार मजदरों से अपील कर रहा है कि वह बाहर नहीं निकले.

बिहार,यूपी समेत कई राज्यों के फंसे हजारों मजदूर

बिहार, यूपी समेत कई राज्यों के मजदूर यहां पर फंसे हुए है. ये मजदूर हीरा कटाई, साड़ी की फैक्ट्री समेत कई कंपनियों में काम करते हैं. लेकिन लॉकडाउन के कारण वह फंसे हुए हैं. जिस जगह पर काम करते थे वह कंपनियां लॉकडाउन में बंद हो गई. ऐसे में मजदूर चाहते हैं कि कंपनियां उनका पैसा दे और प्रशासन घर जाने की परमिशन दे दे, लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रशासन परमिशन नहीं दे रहा है. जिसके कारण मजदूरों में गुस्सा है. 



टैग्स