ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर को बड़ी राहत, कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी

DESK : सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में उनके पति और कांग्रेस सांसद शशि थरूर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया है. कोर्ट से राहत मिलने के बाद थ

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर को बड़ी राहत, कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
First Bihar
3 मिनट

DESK : सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में उनके पति और कांग्रेस सांसद शशि थरूर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया है. कोर्ट से राहत मिलने के बाद थरूर ने अदालत का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे 7.5 साल से इस टॉर्चर और दर्द से गुजर रहे थे. 


आपको बता दें कि 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी. मौत से कुछ दिनों पहले ही सुनंदा पुष्कर ने आरोप लगाया था कि थरूर की पाकिस्तानी महिला पत्रकार से संबंध हैं. सुनंदा की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर को आरोपी बनाया था और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 498 A के तहत केस दर्ज किया था लेकिन सात साल बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने थरूर को सभी आरोपों से बरी कर दिया. 


अदालत से राहत मिलने के बाद थरूर ने कहा कि उन्होंने साढ़े सात साल टॉर्चर में गुजारे हैं. हालांकि, इस मामले में शशि थरूर को अभी तक एक बार भी गिरफ़्तार नहीं किया गया है और उन्हें ज़मानत मिलती रही हैं. 


जानकारी हो कि एम्स के मेडिकल बोर्ड ने सुनंदा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपा थी. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि सुनंदा की मौत जहर से हुई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें सुनंदा पुष्कर के भाई का भी बयान था. सुनंदा के भाई ने बताया था कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी से तो खुश थीं, लेकिन मौत से कुछ दिन पहले से शादीशुदा जिंदगी को लेकर तनाव में थीं. पुलिस को नौकर ने भी अपने बयान में कहा था कि सुनंदा पुष्कर और शशि थरूर के बीच लड़ाई होती रहती थी. इस मामले में शशि थरूर पर केस दर्ज किया गया था.  

टैग्स