ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

सुहागरात के बाद दूल्हे की हुई मौत, आखिर उसने ऐसा क्यों किया? जानिए वजह..

DESK: सुहागरात के बाद दूल्हे ने ऐसा कदम उठाया कि दुल्हन का सुहाग ही उजड़ गया। गले में फंदा लगाकर दूल्हे ने अपनी जिन्दगी ही खत्म कर ली। घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ

सुहागरात के बाद दूल्हे की हुई मौत, आखिर उसने ऐसा क्यों किया? जानिए वजह..
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: सुहागरात के बाद दूल्हे ने ऐसा कदम उठाया कि दुल्हन का सुहाग ही उजड़ गया। गले में फंदा लगाकर दूल्हे ने अपनी जिन्दगी ही खत्म कर ली। घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर घटना का कारण क्या था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। 


इलाके में लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों का कहना है कि आखिर सुहागरात के दिन ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। इस घटना से आस-पास के इलाके के लोग भी सकते में है। यह हैरान करने वाली घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित बी गार्डेन थाना क्षेत्र के शालीमार इलाके की है। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि 7 दिसंबर को बैरकपुर की रहने वाली लड़की के साथ शालीमार निवासी 24 वर्षीय आदर्श साव की शादी धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद जब 8 दिसंबर को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची थी तब 9 दिसंबर को बहुभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें परिवार और सगे संबंधी सभी शामिल भी हुए थे। बहुभोज के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में चले गये। 


जिसके अगले दिन यानी 10 दिसंबर को फंदे में पति को लटका देख दुल्हन चिखने चिल्लाने लगी। दुल्हन की रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गये और फंदे में लटके आदर्श साव को देख सभी के होश उड़ गये। दुल्हन लगातार रो रही थी उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। वह खुद हैरान थी कि आखिर उसके पति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। दूल्हे को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में दुल्हन ने बताया कि शादी तय होने के बाद पिछले छह महीने से दोनों संपर्क में थे अक्सर दोनों के बीच बातें होती रहती थी। शादी के इस दिन का इंतजार हमलोगों को बेसब्री से था। 


सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। सुहागरात के अगले दिन जब वह नहाने के लिए बाथरुम में गयी तभी इसी बीच पति ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।  

टैग्स