ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

सुबह-सवेरे हिल गयी धरती, भूकंप के लगे झटके

DESK : सुबह-सवेरे लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया है। खबर उत्तराखंड से है.. उत्तराखंड में जोशीमठ और उसके आसपास के इलाके में आज सुबह 5:58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की

सुबह-सवेरे हिल गयी धरती, भूकंप के लगे झटके
Editor
2 मिनट

DESK : सुबह-सवेरे लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया है। खबर उत्तराखंड से है.. उत्तराखंड में जोशीमठ और उसके आसपास के इलाके में आज सुबह 5:58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक जोशीमठ से 31 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण में सुबह भूकंप का केंद्र रहा है। 


भूकंप से हुए नुकसान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। यह इलाका ग्रामीण और पहाड़ी है लिहाजा जानमाल की क्षति को लेकर सूचना मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता भले ही बहुत ज्यादा ना रही हो लेकिन पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां नुकसान हो सकता है। इसके पहले भी इस इलाके में भूकंप के झटके आए थे। 


मई महीने के अंदर इसी साल भूकंप के झटके आधी रात के वक्त आए थे। उत्तराखंड देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चमोली के इलाके में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे। मई महीने में आए भूकंप के झटकों का केंद्र जोशीमठ से 44 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में पाया गया था। उस वक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी।

टैग्स