ब्रेकिंग
सवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंप

स्टेशन मास्टर के ऑफिस में पत्र मिलने से मचा हड़कंप, मुरादाबाद समेत कई रेलवे स्टेशन को उड़ाने की मिली धमकी

DESK: खबर मुरादाबाद की है, जहां स्टेशन मास्टर के ऑफिस में एक पत्र मिलने के बाद लोगो के बीच हड़कंप का माहौल बन गया। पत्र में लिखा गया था कि बरेली मंडल और मुरादाबाद मंडल के कई स्टेशन

स्टेशन मास्टर के ऑफिस में पत्र मिलने से मचा हड़कंप, मुरादाबाद समेत कई रेलवे स्टेशन को उड़ाने की मिली धमकी
Desk
2 मिनट

DESK: खबर मुरादाबाद की है, जहां स्टेशन मास्टर के ऑफिस में एक पत्र मिलने के बाद लोगो के बीच हड़कंप का माहौल बन गया। पत्र में लिखा गया था कि बरेली मंडल और मुरादाबाद मंडल के कई स्टेशनों को बम से उड़ा दिया जाएगा। जिसके बाद तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को सुचना दी गई। पुलिस और प्रशासनीक महकमा जांच में जुट गई। यह पत्र जैश-ए-मोहम्मद का है। 


पत्र मिलने की जानकारी मुरादाबाद मंडल उत्तर रेलवे के सीनियर DCM सुधीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टर के ऑफिस में एक पत्र मिला है जिसमें लिखा था कि बरेली मंडल और मुरादाबाद मंडल के कुछ स्टेशनों को 21 मई को बम से उड़ाया जाएगा। जिसके बाद सभी अलर्ट हो गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। सीनियर DCM ने बताया कि पत्र में हरिद्वार समेत कई रेलवे स्टेशनों के साथ धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।


दरअसल, सीनियर DCM ने बताया कि इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी राज्य के प्राधिकरण से बात की जा रही है। यह पत्र फेक है या इसमें कुछ सच्चाई भी है यह जांच के बाद की स्पष्ट हो पायेगा। बताया जाता है कि यहआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का है। इस पत्र में मुरादाबाद, लक्सर, हरिद्वार और रुड़की सहित रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हरिद्वार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि हमें पत्र मिला है। इससे पहले भी कुछ संगठनों ने रेलवे स्टेशन और कुछ अन्य संस्थानों को लेकर धमकी दी है। यह पत्र सही है या बस अफवाह है ये जांच के बाद ही पता चलेगा। 

टैग्स