ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

श्रीलंका: राष्ट्रपति भवन से करोड़ों रुपये बरामद, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को सौंपे नोटों के बंडल

DESK: श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन से करोड़ों रुपये बरामद हुए है। इन नोटों को गिनते प्रदर्शनकारियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राष्ट्रपति भवन में घुसे प्रदर्शनकारी इन न

श्रीलंका: राष्ट्रपति भवन से करोड़ों रुपये बरामद, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को सौंपे नोटों के बंडल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन से करोड़ों रुपये बरामद हुए है। इन नोटों को गिनते प्रदर्शनकारियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राष्ट्रपति भवन में घुसे प्रदर्शनकारी इन नोटों को गिनते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से मिली भारी मात्रा में नोटों के बंडल प्रदर्शनकारियों को हाथ लगे हैं। राष्ट्रपति भवन पर एक दिन पहले कब्जा करने वाले प्रदर्शनकारियों ने आज दूसरे दिन ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। 


प्रदर्शनकारियों ने 15 मिलियन श्रीलंकाई मुद्रा को सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि श्रीलंका में जारी प्रदर्शन को लेकर शनिवार को राष्ट्रपति भवन पर लोगों ने कब्जा कर लिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ भी की थी। राष्ट्रपति भवन के बेडरुम और किचन सभी पर कब्जा जमा लिया। 


यही नहीं इस दौरान कई लोग राष्ट्रपति भवन के स्विमिंग पुल में नहाते नजर आए तो कुछ लोग बेड और सोफे पर आराम फरमाते भी नजर आए। यही नहीं कई लोग किचन में घुस कर खाने लगे। 


वही राष्ट्रपति भवन से भारी मात्रा में कैश भी मिलने की खबर सामने आई। प्रदर्शनकारियों ने बरामद नोटों के बंडल को पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया है। ऐसा कर प्रदर्शनकारियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। 

टैग्स