ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने पर संसद में जोरदार हंगामा, राज्यसभा में BJP-कांग्रेस के बीच घमासान

DELHI: गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने का मुद्दा आज राज्यसभा में गरमाया. इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला. कांग्रेस ने राज्यसभा में इस मुद

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाने का मुद्दा आज राज्यसभा में गरमाया. इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला. कांग्रेस ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया. 


कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. कांग्रेस की तरफ से आनंद शर्मा ने इस मुद्दे को उठाया, तो जवाब में बीजेपी की ओर से जेपी नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा. बीजेपी सांसद जेपी नड्डा ने इस मामले में किसी तरह की राजनीतिक से इनकार करते हुए कहा कि सिक्यॉरिटी कवर बदलने का फैसला अच्छी तरह हुई समीक्षा के बाद लिया गया है.


राज्यसभा में आनंद शर्मा ने कहा कि, 'सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से एसपीजी सिक्यॉरिटी वापस ले ली गई है. मनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे हैं. वहीं, सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं. हमें नहीं भूलना चाहिए कि दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों की हत्या की गई थी. सरकार पर इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है.'


टैग्स