ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का कमाल, ढाई फुट के अजीम को शादी के लिए आया रिश्ता

DESK: कहा गया है जोड़ियां आसमान में बनती है। अजीम मंसूरी और रेहाना को देखकर यही कहा जा सकता है। कम हाईट होने की वजह से दोनों की शादी अब तक नहीं हो सकी। दोनों को अपने जीवन साथी की ख

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का कमाल, ढाई फुट के अजीम को शादी के लिए आया रिश्ता
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: कहा गया है जोड़ियां आसमान में बनती है। अजीम मंसूरी और रेहाना को देखकर यही कहा जा सकता है। कम हाईट होने की वजह से दोनों की शादी अब तक नहीं हो सकी। दोनों को अपने जीवन साथी की खोज थी। इसके लिए अजीम ने तो थाने में जाकर शादी की गुहार भी लगाई थी जिसके बाद 2 फुट 6 इंच के अजीम मंसूरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसकी शादी के लिए यूपी के गाजियाबाद से रिश्ता आ गया। शामली के कैराना के रहने वाले अजीम मंसूरी पिछले दिनों अपनी शादी के लिए लड़की खोज रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अजीम के लिए रिश्ता तो आया लेकिन अभी तक अजीम के परिवार वालों ने इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा है। गाजियाबाद की रेहा गरीब परिवार से आती हैं जिसकी हाइट भी अजीम जैसा ही है।     


अजीम मंसूरी के वायरल वीडियो को देखने के बाद रेहाना के परिवार वालों की भी उम्मीदें भी अब पूरी होती दिख रही है उन्हें लग रहा है कि अब उनकी बिटिया रेहाना का विवाह हो जाएगा। इसे लेकर रेहाना के परिजनों ने अजीम के परिवार वालों से संपर्क किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही अजीम ने अपने लिए दुल्हन खोजे जाने के लिए खुद महिला थाने पहुंच गया था और वहां महिला पुलिसकर्मी से रिश्ता ढूंढने की अपील कर रहा था। इससे पूर्व 26 साल के अजीम जिसकी ऊंचाई ढाई फुट है उसने यूपी के कई बड़े नेताओं से मिलकर अपने लिए दुल्हन तलाशने की बात कही थी। लेकिन उन्हें सब जगह से निरााशा ही हाथ लगी। 


गाजियाबाद की रहने वाली रेहाना की उम्र 25 साल है उसकी हाइट भी लगभग अजीम के समान ही है। उसे भी अब तक दूल्हा नहीं मिला। अजीम के वीडियो देखने के बाद अब उसके परिवार को भी उम्मीद जगी है कि शायद उनकी बिटिया अब दूल्हन बनें। रेहाना ने बताया कि उसे अजीम पसंद है वह शादी करना चाहती है। वह घर का सारा काम जानती है सिलाई भी करती है। रेहाना की मां का कहना है कि उनकी बेटी का रिश्ता पक्का हो जाए इससे बड़ी क्या बात हो सकती है। उन्होंने रेहाना की शादी की चर्चा करते हुए अपनी बेटी की तस्वीर लड़के वालों के यहां भेजा है। रेहाना और अजीम की जोड़ी को परिवार के लोग भी सही मान रहे हैं।