ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टदिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टदिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तार

दिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगा

महिला ने पुलिस के सामने एक ‘ड्यूटी चार्ट’ का जिक्र करते हुए बताया कि दिन में उसका प्रेमी उसके और बच्चों के साथ रहेगा, जबकि रात में वह अपने पति के साथ रहेगी। महिला के इस प्रस्ताव के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
पति-पत्नी और वो का अजीबोगरीब मामला
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: पति-पत्नी और वो का एक अजीबोगरीब और अनोखा मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक से प्यार हो गया और दोनों ने कथित तौर पर मंदिर में शादी भी कर ली। अब महिला ना तो अपने पति को छोड़ना चाहती है और न ही प्रेमी से अलग होना चाहती है। महिला ने दोनों के साथ रहने के लिए एक अलग व्यवस्था का प्रस्ताव पुलिस के सामने रख दिया है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पति, पत्नी और प्रेमी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला यह मामला है। इसके बारे में जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे।  


दरअसल महिला पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना चाहती है। दिन में प्रेमी के साथ और रात में पति के साथ रहना चाहती है। वह ना तो पति को छोड़ना चाहती है और ना ही प्रेमी को धोखा देना चाहती है। उसने प्रेमी के साथ भी शादी रचा ली है। महिला का दावा है कि उसका पति भी उसके प्रेमी के साथ रहने के लिए तैयार है। तीनों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी दौरान महिला ने पुलिस को एक कथित ‘ड्यूटी चार्ट’ दिया, जिसमें उसने पति और प्रेमी की जिम्मेदारियां और साथ रहने का समय बांटने की बात कही है।


मार्च में प्रेमी से मंदिर में की शादी

जानकारी के मुताबिक, महमूदाबाद के फुलवारीपुर निवासी एक युवक की पत्नी का एक अन्य युवक से संपर्क था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता कथित तौर पर प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों ने 21 मार्च को मंदिर में शादी कर ली। महिला के मायके वालों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने उससे नाता तोड़ लिया। इसके बावजूद महिला अपने पति, प्रेमी और दो बच्चों के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।


विवाद बढ़ने पर थाने पहुंचा परिवार

घर में विवाद बढ़ने के बाद महिला अपने बच्चों, पति और प्रेमी के साथ शुक्रवार को कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों से बातचीत कर विवाद सुलझाने की कोशिश की, लेकिन महिला दोनों पुरुषों से अलग होने के लिए तैयार नहीं हुई। महिला के ससुराल पक्ष के कुछ लोग इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, महिला के पति की ओर से पत्नी और उसके प्रेमी दोनों के साथ रहने पर कथित तौर पर आपत्ति नहीं जताई गई है।


पति बोला- दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगा

महिला के पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों का साथ नहीं छोड़ना चाहता। जरूरत पड़ने पर वह घर छोड़ने के लिए भी तैयार है। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी पहले से ही पति के घर आता-जाता था और कई बार वहां रुक भी चुका है। पति उसे अपना भाई बताता था।


महिला ने बताया साथ रहने का ‘फॉर्मूला’

रविवार को महिला दोबारा कोतवाली पहुंची। पुलिस ने जब उससे पूछा कि वह पति और प्रेमी दोनों के साथ कैसे रहेगी, तो उसने कथित तौर पर कहा कि इसका समाधान उसने निकाल लिया है। महिला ने पुलिस के सामने एक ‘ड्यूटी चार्ट’ का जिक्र करते हुए बताया कि दिन में उसका प्रेमी उसके और बच्चों के साथ रहेगा, जबकि रात में वह अपने पति के साथ रहेगी। महिला के इस प्रस्ताव के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस तीनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

टैग्स