ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

शराब खरीदने गयी भीड़ पर लाठीचार्ज, पुलिस ने बंद करवाया दुकान

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली में शराब दुकान खुलने के साथ ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शराब खरीदने के लिए भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ गयी कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DELHI : देश की राजधानी  दिल्ली में शराब दुकान खुलने के साथ ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।  शराब खरीदने के लिए भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ गयी कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ तितर-बितर करने के बाद पुलिस ने शराब दुकान को बंद करा दिया और भीड़ कम होने तक दुकान नहीं खोलने की बात कही है।


शराब खरीदने के लिए दुकानों पर सैकड़ों लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी है। शराब के आगे लोग सोशल डिस्टेंसिंग की उज्जियां उड़ा रहे हैं। न चेहरे पर मास्क है न और डर है। सबकी चाहत है कि शराब और बीयर की बोतल जल्द ही हाथ में आ जाए। आज जब दुकानें खुलीं तो सुबह आठ बजे से ही लंबी-लंबी कतारें शराब की दुकानों के आगे लग गईं। इस दौरान यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुई नज़र आई। कई जगह 2-2 किमी. लंबी लाइनें लगी थीं। इसी के चलते अब दिल्ली पुलिस ने कुछ दुकानों को बंद करवा दिया है। क्योंकि भीड़ बेकाबू हो रही थी। कश्मीरी गेट के पास पुलिस को हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाना पड़ा।


बता दें कि देशभर में आज से लॉकडाउन में लोगों को रियायत दी गयी है। इन रियायतों में शराब की दुकान खोलने में भी छूट मिली है। शराब की दुकान खुलने से पहले ही कई राज्यों में लंबी लंबी लाइनें लगी गई है। लोग शराब खरीदने के लिए सुबह से ही लाइन में लग चुके हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कर्नाटक के बैंगलुरू सहित देश के अन्य जगहों पर लोग सुबह से ही कतार में लगे चुके हैं। इन सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट जोन को छोड़कर सभी जगहों पर दुकानें खुल सकेंगी। हालांकि मंत्रालय ने इसके लिए कुछ नियम लागू किए हैं। राजधानी दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, लखनऊ, राजस्थान और एमपी सहित सभी राज्यों में शराब दुकान आज से खुल सकेंगी। 

टैग्स