ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

शिवसेना, कांग्रेस और NCP में बन गई बात, शुक्रवार को सरकार गठन पर हो सकता है एलान

DELHI: महाराष्ट्र में लंबे चले सियासी ड्रामे के बाद सरकार गठन पर तस्वीर साफ होती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कांग्रेस और एनसीपी के बीच हुई बैठक में शिवसेना के साथ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: महाराष्ट्र में लंबे चले सियासी ड्रामे के बाद सरकार गठन पर तस्वीर साफ होती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कांग्रेस और एनसीपी के बीच हुई बैठक में शिवसेना के साथ सरकार गठन पर सहमति बन गई है. सूत्रों के अनुसार इस बैठक में शिवसेना से भी फोन पर बात की गई. एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बैठक के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन पर हामी भर दी है. एनसीपी के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है. इससे साफ हो गया है कि जल्द शिवसेना..एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी. 


वहीं आज एक बार फिर दोपहर 2 बजे कांग्रेस और NCP की साझा बैठक होगी. इससे पहले दोनों दल अपने-अपने नेताओं से मिलेंगे. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर एलान किया जा सकता है. 


बैठक के बाद कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, 'कांग्रेस और एनसीपी के नेता आज अपने-अपने नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक के बाद फिर हम मिलेंगे और सारी शर्तों को पूरा करेंगे. उसके बाद परसों हम महाराष्ट्र के तमाम नेताओं से मुंबई में मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के साथ बातचीत सही दिशा में जा रही है. शुक्रवार को मुंबई में साझा एलान किया जाएगा.'


टैग्स