ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र में 'कमल' खिलने के बाद बौखलाई शिवसेना, संजय राउत ने कहा- अजीत पवार ने अंधेरे में डाला डाका

MUMBAI: महाराष्ट्र की सियासत आज कुछ ऐसे बदली जिसकी कल्पना भी किसी ने भी नहीं की थी. एक ओर शिवसेना सूबे में सरकार बनाने का सपना देख रही थी, दूसरी ओर बीजेपी ने रातों रात बाजी पल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र की सियासत आज कुछ ऐसे बदली जिसकी कल्पना भी किसी ने भी नहीं की थी. एक ओर शिवसेना सूबे में सरकार बनाने का सपना देख रही थी, दूसरी ओर बीजेपी ने रातों रात बाजी पलटते हुए एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और शिवसेना को इस गठबंधन की खबर तक नहीं लगी. आज सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिलाई वहीं अजीत पवार डिप्टी सीएम बने.


वहीं महाराष्ट्र में कमल खिलने पर शिवसेना बौखला गई है. शिवसेना ने अजीत पवार पर अटैक करते हुए कहा है कि अजीत पवार ने रात के अंधेरे में डाका डाला है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कल रात अजीत पवार बैठक में मौजूद थे, लेकिन नजर नहीं मिला रहे थे. उनकी बॉडी लैंग्वेज भी अलग थी.


संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार वकील से बात करने के बहाने बाहर चले गए थे और उसके बाद उनका फोन बंद हो गया था. संजय राउत ने अजीत पवार पर शरद पवार को धोखा देने का आरोप लगाा है. उन्होंने कहा कि यह धोखा महाराष्ट्र की जनता और छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ हुआ है. अजीत पवार ने महाराष्ट्र की पीठ में खंजर घोंपा है, जनता उन्हें और बीजेपी को सबक सिखाएगी.


टैग्स