ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

शादीशुदा महिला को भगा ले गया बेटा, शर्म से मां-बाप ने किया सुसाइड

DESK : बेटे को शादीशुदा महिला से प्यार हो गया और दोनों ने साथ रहने की ठान ली. जिसके बाद दोनों घर छोड़कर भाग गए. यह मामले सामने आने के बाद लड़के के मां-बाप परेशान हो गए. आसपास हो रही बदनामी क

शादीशुदा महिला को भगा ले गया बेटा, शर्म से मां-बाप ने किया सुसाइड
Anamika
2 मिनट

DESK : बेटे को शादीशुदा महिला से प्यार हो गया और दोनों ने साथ रहने की ठान ली. जिसके बाद दोनों घर छोड़कर भाग गए. यह मामले सामने आने के बाद   लड़के के मां-बाप परेशान हो गए. आसपास हो रही बदनामी के डर से दोनों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

 मामला राजस्थान के जोधपुर जिले का है. नगर थाना इलाके के मसूरिया स्थित श्रमिकपूरा में एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया. जिसके बाद खिड़की से झांकने पर परिजनों ने देखा कि दोनों पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं.

जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे देव नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक विष्णु और उनकी पत्नी मंजू देवी काफी लंबे समय से मानसिक तनाव में थे. उनका बेटा हाल ही में एक शादीशुदा महिला को भगा कर ले गया था, जिसके बाद में दोनों परेशान चल रहे थे और इसी कारण उन्होंने सुसाइड कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.