ब्रेकिंग
बिहार में मौसम के दो रंग: उत्तर में आंधी-बारिश से राहत, दक्षिण में भीषण गर्मी का सितम; स्कूल बंदतेजस्वी यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने मानहानि का मुकदमा खारिज कियापति ने पत्नी को खंभे से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त, पीड़िता बोलीं..मेरे हाथ का बना खाना नहीं खाते हैं पति पूर्वी चंपारण में दर्दनाक हादसा, बरगद का पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत; एक गंभीर रूप से घायलबिहार में लगातार एनकाउंटर से अपराधियों में खौफ, गंगा में हथियार बहाने के बाद कुख्यात ने किया सरेंडर बिहार में मौसम के दो रंग: उत्तर में आंधी-बारिश से राहत, दक्षिण में भीषण गर्मी का सितम; स्कूल बंदतेजस्वी यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने मानहानि का मुकदमा खारिज कियापति ने पत्नी को खंभे से बांधा, पुलिस ने कराया मुक्त, पीड़िता बोलीं..मेरे हाथ का बना खाना नहीं खाते हैं पति पूर्वी चंपारण में दर्दनाक हादसा, बरगद का पेड़ गिरने से वृद्ध की मौत; एक गंभीर रूप से घायलबिहार में लगातार एनकाउंटर से अपराधियों में खौफ, गंगा में हथियार बहाने के बाद कुख्यात ने किया सरेंडर

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ढाबे में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़के और लड़कियां

DESK: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 8 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने इस दौरान ढाबे के मैनेजर सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। ह

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ढाबे में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़के और लड़कियां
Santosh Singh
2 मिनट

DESK:  सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 8 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने इस दौरान ढाबे के मैनेजर सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की छापेमारी के दौरान ढाबे की मालकिन भागने में सफल रही। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। 


पंजाब के रोपड़ स्थित एक ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की। जिसके बाद सेक्स रैकेट के मामले का खुलासा हुआ। DSP वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से इसकी बात की सूचना मिल रही थी कि ढाबे में अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। आए दिन यहां लोगों की आवाजाही देखी जा रही है। कई लड़कियों को भी यहां लाया जा रहा है।



इस बात की सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। जिसके बाद एक पुलिस के जवान को ग्राहक बनाकर ढाबे पर भेजा गया। जब इस संबंध में वह ढाबे के मैनेजर से देह व्यापार को लेकर पैसे दे रहा था और सौदा तय कर रहा था तभी पुलिस ने धावा बोल दिया और मौके से मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ढाबे से 8 लड़कियों और 2 लड़कों को भी धर दबोचा गया। देह व्यापार मामले में पुलिस ने कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि धाबे की मालकिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी है जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। पकड़ी गई लड़कियों में एक बरनाला, दूसरी नवांशहर और तीसरी मोगा जिले की रहने वाली है जबकि पकड़े गए लड़के रोपड़ जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।