ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सेना भर्ती की मांग को लेकर राजस्थान से दौड़ते-दौड़ते सुरेश पहुंच गया दिल्ली, 50 घंटे में 350 किलोमीटर दौड़ा

DESK: सेना भर्ती की मांग को लेकर राजस्थान का एक युवक दौड़ लगाते हुए दिल्ली पहुंच गया। उसने 50 घंटे में 350 किलोमीटर की दूरी तय की। 29 मार्च को वह राजस्थान से निकला था। रोजाना

सेना भर्ती की मांग को लेकर राजस्थान से दौड़ते-दौड़ते सुरेश पहुंच गया दिल्ली, 50 घंटे में 350 किलोमीटर दौड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: सेना भर्ती की मांग को लेकर राजस्थान का एक युवक दौड़ लगाते हुए दिल्ली पहुंच गया। उसने 50 घंटे में 350 किलोमीटर की दूरी तय की। 29 मार्च को वह राजस्थान से निकला था। रोजाना 70 किलोमीटर दौड़ लगाते हुए वह 2 अप्रैल को दिल्ली पहुंच गया। हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ लगाते सुरेश भींचर का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 


राजस्थान के नागौर जिला निवासी 24 वर्षीय सुरेश भींचर भारतीय सेना में जाना चाहता है लेकिन दो साल से आर्मी की बहाली नहीं हो रही है। कई युवाओं की तो उम्र भी निकल रही है। अपनी इसी बात को सरकार तक रखने और युवाओं में जोश बढ़ाने के लिए उसने यह कदम उठाया है। सुरेश भींचर ने बताया कि राजस्थान से 29 मार्च को उसने दौड़ना शुरू किया था। रोज 70 किलोमीटर दौड़ने के बाद दो अप्रैल को वह दिल्ली पहुंचा है। सुरेश का सपना है कि वह सेना में जाए और देश की सेवा करें।


सेना में भर्ती का मुद्दा उठाने के लिए सुरेश ने यह अनोखा तरीका अपनाया। हाथ में तिरंगा लिए सुरेश राजस्थान से दिल्ली दौड़ते हुए पहुंच गया और अब वह अपनी आवाज दिल्ली में उठाएगा। सुरेश को लगातार दौड़ता देख किसी ने उसका वीडियो बना लिया और अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

टैग्स