ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सेल्फी लेने के चक्कर में 800 फीट गहरी खाई में गिरी महिला,मौके पर मौत

DESK : सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मामला मध्य प्रदेश के खरगोन की है. जहां इंदौर से एक परिवार जाम घाट घूमने आया था, तभी सेल

सेल्फी लेने के चक्कर में 800 फीट गहरी खाई में गिरी महिला,मौके पर मौत
Anamika
2 मिनट

DESK : सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला 800 फीट गहरी खाई में जा  गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मामला मध्य प्रदेश के खरगोन की है. जहां इंदौर से एक परिवार जाम घाट घूमने आया था, तभी सेल्फी लेने के दौरान एक महिला खाई में जा गिरी. छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से निकाला गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इंदौर के रहने वाले विकास बाहेती अपनी पत्नी नीतू और बेटी के साथ खरगोन के जाम घाट घूमने आए थे. जाम गेट घूमने के बाद गेट से थोड़ा नीचे घाट सेक्शन में वे लोग सेल्फी लेने लगे, तभी घाट के मुहाने पर सेल्फी लेते समय नीतू का पैस फिसल गया और वह 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी.  

यह देख पति के होश उड़ गये. नीतू के परिवार वालों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मंदिर मंडलेश्वर थाना इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और गहरी खाई में महिला की तलाश की शुरू की गई. करीब छह घंटे की तलाश के बाद महिला का शव खाई के घने जंगलों में मिला. शव को लकड़ी से बांधकर खाई से बाहर लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्या हादसा लग रहा है.