ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

SC के पांच जजों को हुआ कोरोना, सेम सेक्स मैरिज पर सुनवाई कर रहे जज भी शामिल, मामले की सुनवाई टली

DELHI : देश भर में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल दर्ज किए गए हैं। कोरोना को यह वायरस आम हो या ख़ास किसी को भी अपने चपेट में लेने से बाज नहीं आ रहा है। इसी बीच जो जानकारी न

SC के पांच जजों को हुआ कोरोना, सेम सेक्स मैरिज पर सुनवाई कर रहे जज भी शामिल, मामले की सुनवाई टली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : देश भर में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल दर्ज किए गए हैं। कोरोना को यह वायरस आम हो या ख़ास किसी को भी अपने चपेट में लेने से बाज नहीं आ रहा है।  इसी बीच जो जानकारी निकलकर कर सामने आ रही है उसके मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के पांच जज भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसमें से ऐसे में दो जज  ऐसे भी हैं जो सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मंजूरी देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक,कोरोना संक्रमित होने वाले जजों में जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस जेबी पारदीवाला शामिल हैं। इससे  कुछ दिन पहले जस्टिस सूर्यकांत को भी कोरोना हो गया था। हालांकि अब वह संक्रमण मुक्त हो गए हैं। ऐसे में दो जजों के शामिल नहीं होने के कारण मामले की सुनवाई टाल दी गई है। अभी अगली सुनवाई के लिए कोई तारीख तय नहीं है। वहीं अगर जज वर्चुअल सुनवाई करना चाहें तो कार्यवाही जारी भी रह सकती है। 


मालूम हो कि, इससे पहले  गुरुवार को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने के मामले की सुनवाई लगातार चलेगी। सोमवार से शुक्रवार तक इसकी सुनवाई की जाएगी। हालांकि अब जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस रवींद्र भट के संक्रमित पाए जाने की वजह से इसे 24 अप्रैल तक के लिए टाला जाता है। लेकिन, इसको लकर जो आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है की अगली सुनवाई कब होगी। 



आपको बताते चलें कि, सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने की मांग करने वाली याचिकाओं पर पांच जजों की संवैधानिक पीठ सुनवाई कर रही है। जिसमें चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हैं।