ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

SBI ने 40 करोड़ ग्राहकों को दिया झटका, बचत पर चलाई कैंची

DESK : SBI ने अपने 40 करोड़ ग्राहकों को एक बार फिर से झटका दिया है. एसबीआई ने एक बार फिर से फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरों में कटौती की है. इस बार 7 दिनों से 45 दिनों

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : SBI ने अपने 40 करोड़ ग्राहकों को एक बार फिर से झटका दिया है. एसबीआई ने एक बार फिर से फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरों में कटौती की है. इस बार 7 दिनों से 45 दिनों की मैच्योरिटी अवधि को छोड़कर सभी एफडी की ब्‍याज दरों में कटौती की है.

नए ब्याज दर के अनुसार अब 46 दिनों से 179 दिनों में मैच्योरिटी होने वाली एफडी पर 0.50 फीसदी की कटौती की है. जिसके बाद अब 46 से 179 दिनों की एफडी पर मात्र 5 फीसदी ब्याज मिलेगा. 

वहीं 180 दिन से 210 दिन और 211 दिन से 1 साल की कम अवधि वाले एफडी पर 0.30 फीसदी की कटौती की है. जिसके बाद अब 180 दिन से 210 दिन और 211 दिन से 1 साल की अवधी वाले एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा. 

1 से 10 साल में मैच्‍योर होने वाली एफडी पर 0.10 फीसदी की की कटौती की है. जिसके बाद अब ग्राहकों को 6 फिसदी ब्याज दर मिलेगा. ये सभी नई ब्याज दरें 10 फरवरी से प्रभावी होंगी. इसका सीधा असर एसबीआई के 40 करोड़ से अधिक ग्राहक पर डायरेक्ट पड़ेगा.  

सीनियर सिटीजन के लिए नई FD दरें-

7 दिन से 45 दिन - 5.00%

46 दिन से 179 दिन - 5.50%

180 दिन से 210 दिन- 6.00%

211 दिन से 1 साल से कम - 6.00%

1 साल से 2 साल से कम- 6.50%

2 साल से 3 साल से कम- 6.50%

3 साल से 5 साल से कम- 6.50%

5 साल से 10 साल तक - 6.50%