ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, एक SMS खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट, इस तरीके से कर सकते हैं बचाव

DESK : देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को समय-समय पर जागरुक करते रहता है. एक बार फिर से SBI ने अपने 42 करोड़ ग्राहकों को अलर्ट किया है.बैंक ने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को समय-समय पर जागरुक करते रहता है. एक बार फिर से SBI ने अपने 42 करोड़ ग्राहकों को अलर्ट किया है.

बैंक ने अपने ग्राहकों को बताया है कि इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से आपको भी नुकसान हो सकता है. SBI ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि SMS में टैक्स रिफंड की रिक्वेस्ट जेनरेट करने को लेकर यदि कोई भी SMS आता है तो उसके लिंक पर क्लिक न करें. इस से आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो सकता है. 


SBI ने हाल में ही ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर ग्राहकों को अलर्ट किया है. ट्वीट में लिखा गया है कि, 'क्या आपको भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से रिफंड के लिए फॉर्मल रिक्वेस्ट डालने का SMS आया है? ये मैसेज आपको धोखा देने के मकसद किया गया है. ऐसे किसी मैसेज में दिए गए लिंक को न खोलें, इसे पूरी तरह इग्नोर करें और तुरंत रिपोर्ट करें.'

ट्वीट के साथ ही SBI ने GIF फाइल भी एड किया है. जिसमें यह बताया गया है कि फ्रॉड मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाता हैं और उसके बाद ग्राहकों के खाते से संबंधित जानकारियां को निकाल कर उसका गलत इस्तेमाल किया जाता है.