ब्रेकिंग
जेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामलाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मारपीट के विरोध में बंद किया काम; इमरजेंसी समेत सभी चिकित्सा सेवाएं ठप‘अमित शाह का TTM करते हैं, नीतीश जी को फंसा दिए’, संजय झा पर तेजस्वी यादव का पलटवारजेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, सिख विरोधी दंगों के मामले में काट रहे थे उम्रकैद की सजादिवंगत बीजेपी नेता के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेराDEO रहते विवादों में रहे अधिकारी पर EOU रेड, नकदी से लेकर सोना-चांदी व अन्य कागजात बरामद, 3.44 Cr की बेहिसाब संपत्ति का मामलाPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मारपीट के विरोध में बंद किया काम; इमरजेंसी समेत सभी चिकित्सा सेवाएं ठप‘अमित शाह का TTM करते हैं, नीतीश जी को फंसा दिए’, संजय झा पर तेजस्वी यादव का पलटवार

मंदी के साइड इफेक्ट्स, हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया इस बार दिवाली पर कर्मचारियों को नहीं देंगे फ्लैट और कार

SURAT: देश में छाई आर्थिक मंदी का साइड इफेक्ट अब कारोबारियों पर भी दिखने लगा है. दिवाली पर अपने इम्पलॉइज को बोनस के रूप में महंगी गाड़ियां और फ्लैट देने वाले हीरों के मशहूर बि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SURAT: देश में छाई आर्थिक मंदी का साइड इफेक्ट अब कारोबारियों पर भी दिखने लगा है. दिवाली पर अपने इम्पलॉइज को बोनस के रूप में महंगी गाड़ियां और फ्लैट देने वाले हीरों के मशहूर बिजनेसमैन इस बार कोई भी गिफ्ट नहीं देने वाले हैं.


हीरों के शहर सूरत के 5 लाख से ज्यादा कर्मचारी इस साल दिवाली पर बोनस और गिफ्ट्स से महरूम रहेंगे. हर साल अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में कार, ज्वैलरी और फ्लैट देने वाले मशहूर हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने बोनस देने से इस बार इनकार कर दिया है. हीरा उद्योग में मंदी को देखते हुए सावजी ढोलकिया ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. ढोलकिया ने कहा कि हीरा उद्योग साल 2008 की मंदी से भी ज्‍यादा भीषण मंदी से गुजर रहा है.


2011 से हर साल कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने वाले सावजी ढोलकिया ने कहा कि, ‘जब पूरा उद्योग मंदी का शिकार है तो हम कैसे गिफ्ट का खर्च उठा दे सकते हैं? हम हीरा कर्मचारियों की आजीविका को लेकर ज्‍यादा चिंतित हैं.' उन्होंने कहा कि पिछले सात महीने में हीरा उद्योग से 40 हजार लोगों की नौकरियां गई हैं. इसके साथ ही जो कर्मचारी काम कर रहे हैं, उनकी सैलरी 40 फीसदी तक घटा दी गई है. लिहाजा वह इस साल कर्मचारियों को बोनस नहीं देंगे.