ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर बरसे अमित शाह, पूछा.. सत्ता में रहते क्यों नहीं जागी अंतरात्मा

DELHI: सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ के लिए जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को समन जारी किया है। मौखिक समन जारी करते हुए सीबीआई ने सत्यपाल मलिक को पू

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर बरसे अमित शाह, पूछा.. सत्ता में रहते क्यों नहीं जागी अंतरात्मा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ के लिए जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को समन जारी किया है। मौखिक समन जारी करते हुए सीबीआई ने सत्यपाल मलिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया जा रहा है कि सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठाया था, इस लिए उन्हें परेशान करने के लिए सीबीआई की तरफ से समन भेजा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। 


एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पुलवामा वाले बयान पर कहा कि सत्यपाल मलिक की अंतरात्मा उस वक्त क्यों नहीं जागी जब वे सत्ता में थे। बीजेपी से अलग होने के बाद ही उन्हें ये सब बातें क्यों याद आ रही हैं। शाह ने कहा कि बीजेपी ने ऐसे काई काम नहीं किया है, जिसे उसे छिपाना पड़े।


दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों को लेकर केस दर्ज किया था। इसी मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए सत्यपाल मलिक को तलब किया है। इस मामले को लेकर पूर्व राज्यपाल मलिक ने पिछले दिनों दावा किया था कि उन्हें दो फाइल पर साइन करने के लिए 300 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। अब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सत्यपाल मलिक ने पुलवामा अटैक को लेकर केंद्र सरकार पर जो आरोप लगाए थे, उसी को लेकर उन्हें सीबीआई के द्वारा तलब किया गया है।