ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

डंपर-बोलेरो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, सभी अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे घर

DESK: डंपर और बोलेरो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है. सभी लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. यह घटना सतना जिले के नागौद की है. <

डंपर-बोलेरो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, सभी अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे घर
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  डंपर और बोलेरो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है. सभी लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. यह घटना सतना जिले के नागौद की है. 

आमने-सामने की टक्कर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डंपर और बोलेरो की आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही सात लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में पांच लोग गंभीर रुपए से घायल हो गए. सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

रास्ते में हुआ हादसा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पन्ना में किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर सभी लोग अपने परिवार के साथ रीवा लौट रहे थे. लेकिन लौटने के दौरान ही हादसा हो गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों राहत बचाव कार्य में जुटे और पुलिस को सूचना दी. 

सीएम ने जताया शोक

इस हादसे पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है. सीएम ने कहा कि ’’सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’’