ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

सर्दी से बचने को कमरे में जलाई थी अंगीठी, मौत की नींद सोया पूरा परिवार

DESK : सर्दी से बचने के लिए एक परिवार रात में अंगीठी जलाकर सो गया, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना पूरे परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ. मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-58 इलाके के ओम इ

सर्दी से बचने को कमरे में जलाई थी अंगीठी, मौत की नींद सोया पूरा परिवार
Anamika
2 मिनट

DESK : सर्दी से बचने के लिए एक परिवार रात में अंगीठी जलाकर सो गया, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना पूरे परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ. मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-58 इलाके के ओम इंक्लेव की है.

जहां बुधवार की सुबह दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और दो साल का मासूम बच्चा शामिल है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

बताया जा रहा है कि सर्दी से बचने के लिए पूरा परिवार कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था जहां हवा निकासी का कोई रास्ता नहीं था. बुधवार की सुबह जब फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि तीनों लोगों का शव कमरे में पड़ा है. घटना और मृतकों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस घटनास्थल की गहनता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है.