ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

संविधान दिवस पर संसद का संयुक्त सत्र, देश का संविधान सबसे बड़ा और पवित्र ग्रंथ है- पीएम मोदी

DELHI: 70वें संविधान दिवस के मौके पर आज संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों का संयुक्त सत्र चल रहा है. संसद के संयुक्त सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. इस दौ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: 70वें संविधान दिवस के मौके पर आज संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों का संयुक्त सत्र चल रहा है. संसद के संयुक्त सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया. पीएम मोदी ने कहा कि संविधान हमारे लिए सबसे बड़ा और पवित्र ग्रंथ है. हमारा संविधान इतना व्यापक इसलिए है, क्योंकि उसने बाहर के प्रकाश के लिए अपने खिड़कियां खुली रखी हैं.




पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान वैश्विक लोकतंत्र की सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि है. यह न केवल अधिकारों के प्रति सजग रखता है बल्कि हमारे कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी बनाता है. उन्होंने कहा कि हमारे संविधान की मजबूती के कारण ही हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की दिशा में आगे बढ़ पाए हैं. हमने तमाम सुधार संविधान की मर्यादा में रहकर किए हैं.

पीएम मोदी ने 26/11 का जिक्र करते हुए कहा कि नवंबर हमें दर्द भी पहुंचाता है. पीएम ने कहा कि भारत की महान परंपराओं, हजारों साल की सांस्कृतिक विरासत को आज के ही दिन मुंबई में आतंकवादी मंसूबों ने छलनी करने का प्रयास किया था. मैं वहां मारी गईं सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं.



टैग्स