ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

संसद में गूंजा बिहार में खाद किल्लत का मामला, JDU सांसद ने कहा- किसान त्राहिमाम कर रहे हैं

DELHI : बिहार में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं. खाद की कमी से जूझ रहे किसानों में काफी गुस्सा है. कई क्षेत्रों से खबर आ रही है कि किसानों ने सड़क जाम कर दी है तो कहीं अधि

संसद में गूंजा बिहार में खाद किल्लत का मामला, JDU सांसद ने कहा- किसान त्राहिमाम कर रहे हैं
First Bihar
2 मिनट

DELHI : बिहार में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं. खाद की कमी से जूझ रहे किसानों में काफी गुस्सा है. कई क्षेत्रों से खबर आ रही है कि किसानों ने सड़क जाम कर दी है तो कहीं अधिकारियों के खिलाफ नारेजबाजी की है. यह मामला अब राजनीतिक रूप भी लेता जा रहा है. आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया तो संसद में भी यह मामला गूंज उठा.


सुपौल से JDU सांसद दिलेश्वर कामत ने लोकसभा में बिहार में खाद की कमी का मामला उठाया है. उन्होंने कहा कि DABP खाद नहीं मिलने से रबी फसल को उपजाने में देरी हो रही है. जेडीयू के MP ने कहा बिहार में किसान त्राहिमाम कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि बिहार में जल्द ही खाद की कमी को दूर किया जाए. ताकि किसान आसानी से रबी फसल की बुआई कर सकें.


बताते चलें कि बिहार के किसानों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. खरीफ सीजन में बेमौसम बारिश से नुकसान झेलने के बाद अब उन्हें डाय अमोनियम फॉस्फेट (DAP) की किल्लत से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में रबी फसलों की बुवाई चरम पर है, लेकिन भागदौड़ के बाद भी किसानों को डीएपी और यूरिया के बगैर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. कीच दिन पहले ही सुपौल के त्रिवेणीगंज में खाद न मिलने से परेशान किसानों ने रोड जाम कर दिया था.


टैग्स