ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

संसद मार्च पर निकले किसानों का प्रदर्शन खत्म, सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लिया

DELHI: हजारों की संख्या में संसद मार्च पर निकले किसानों का धरना प्रदर्शन खत्म हो गया है। मार्च पर निकले किसानों का कहना है कि सरकार की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि एक हाई प

संसद मार्च पर निकले किसानों का प्रदर्शन खत्म, सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: हजारों की संख्या में संसद मार्च पर निकले किसानों का धरना प्रदर्शन खत्म हो गया है। मार्च पर निकले किसानों का कहना है कि सरकार की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि एक हाई पावर कमेटी बनाई जाएगी, जो उनकी समस्या का समाधान करेगी। धरना खत्म करने के बाद किसान नोएडा एक्सप्रेस-वे से हटने लगे हैं हालांकि, अभी भी नोएडा-दिल्ली मार्ग पर भीषण जाम लगा हुआ है।


दरअसल, दिसंबर 2023 से नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत जमीनों के बदले बढ़ा हुआ मुआवजा और भूखंड देने की मांग को लेकर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान समूहों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ाने के लिए 7 फरवरी को 'किसान महापंचायत' बुलाया था और 8 फरवरी को दिल्ली में संसद तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया था।


अपने ऐलान के मुताबिक किसानों ने महापंचायत बुलाई और संसद मार्च पर निकल गए थे। हजारों की संख्या में किसान दिल्ली पहुंचने वाले थे लेकिन पुलिस ने किसानों को दिल्ली-नोएडा बोर्डर पर रोक दिया। जिसके कारण दिल्ली-नोएडा मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई थी। किसान पिछले 6 घंटों से एक्सप्रेस वे पर धरना पर बैठे हुए थे और हाइलेवल कमेटी के गठन के आश्वन पर उनका धरना खत्म हुआ है।


कमेटी के पदाधिकारियों के साथ 8 दिनों में किसानों की मांग का विचार कराने का आश्वासन मिला है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद किसान आगे की रणनीति तय करेंगे। किसानों की रात में 8 बजे कमीश्नर से मीटिंग है। किसानों ने कहा है कि वे झूठे आश्वासन के साथ नहीं हैं, अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो दिल्ली दूर नहीं है।