ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

संसद के मानसून सत्र में जनसंख्या नियंत्रण बिल, इस सांसद ने कर ली तैयारी

DELHI : कोरोना काल को देखते हुए इस बार संसद का मानसून सत्र बेहद छोटा रखा जाना है. लेकिन छोटे सत्र में बड़ा बिल लाने की तैयारी है. जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोकसभा में प्राइवेट

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : कोरोना काल को देखते हुए इस बार संसद का मानसून सत्र बेहद छोटा रखा जाना है. लेकिन छोटे सत्र में बड़ा बिल लाने की तैयारी है. जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोकसभा में प्राइवेट मेंबर बिल लाया जाएगा. बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि वह जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर सदन में प्राइवेट मेंबर बिल पेश करेंगे.


नैनीताल से बीजेपी के सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि देश की बड़ी समस्याओं के मूल में जनसंख्या है और इस पर अब बिना देरी किए नियंत्रण जरूरी हो गया है.  अजय भट्ट का कहना है कि देश की कई समस्याओं का निदान सरकार ने बड़े फैसलों से किया है और अब बारी जनसंख्या नियंत्रण की है. जनसंख्या वृद्धि की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्होंने सरकार इधर अपनी जवाबदेही समझते हुए प्राइवेट मेंबर बिल लाने का फैसला किया है.


अजय भट्ट ने कहा है कि मैंने लोकसभा में बिल पेश कर जनसंख्या को नियंत्रण में करने का प्रयास किया है क्योंकि जनसंख्या बढ़ने से हमारे सामने बड़ी समस्याएं खड़ी हो रही है. भविष्य में हालात और खराब हो सकते हैं. संसद का मानसून सत्र कोरोना संकट के बीच किस तरीके से होता है. यह अब तक बड़ा सवाल बना हुआ है. क्या मानसून सत्र को वर्चुअल तरीके से चलाया जाएगा. यह भी अपने आप में एक सवाल है लेकिन जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्राइवेट दिलाने का ऐलान करने वाले बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने संसद सत्र के पहले ही राजनीति गरमा दी है. पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने भी जनसंख्या नियंत्रण वाले कानून को जल्द से जल्द आने की जरूरत बताई थी हालांकि सरकार ने अब तक इस पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है लेकिन अब बीजेपी के नेता सदन में इस पर चर्चा चाह रहे हैं.