ब्रेकिंग
9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar MLC Election : नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह; आज थम जाएगा चुनाव प्रचार; जानिए किस वजह से हुए थे एडमिट ✦किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला✦Bihar News : बिहार के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! Payee ID, वेतन और एरियर को लेकर आया नया अपडेट✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar MLC Election : नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह; आज थम जाएगा चुनाव प्रचार; जानिए किस वजह से हुए थे एडमिट ✦किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला✦Bihar News : बिहार के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! Payee ID, वेतन और एरियर को लेकर आया नया अपडेट✦साई बाबा मंदिर में चोरों का धावा, सोते रह गए पुजारी; दानपेटी लेकर फरार हुए चोर, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड

सलमान खान के भाई अरबाज और सुहैल पर BMC ने दर्ज कराया FIR, कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप

MUMBAI: कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में बीएमसी ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान, सुहैल खान और उनके बेटे निर्वाण के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का के

सलमान खान के भाई अरबाज और सुहैल पर BMC ने दर्ज कराया FIR, कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI:  कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में बीएमसी ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान, सुहैल खान और उनके बेटे निर्वाण के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का केस दर्ज कराया है.  तीनों 25 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लौटे थे.

बीएमसी से बोला झूठ

कोरोना का कोई लक्षण तीनों में नहीं था, लेकिन गाइडलाइन के अनुसार तीनों को क्वॉरेंटाइन रहना था. तीनों ने शपथ में लिखा था कि वह होटल ताज ग्रैंड में क्वॉरेंटाइन रहेंगे, लेकिन एक दिन रूकने के बाद तीनों अपने घर चले गए. 

बीएमसी ने दर्ज कराया केस

जिसके बाद बीएमसी ने पुलिस से शिकायत की. जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि तीनों को 14 दिन क्वॉरेंटाइन ताज होटल ग्रैंड में रहना था. लेकिन इसका पालन नहीं किया. बताया जा रहा है कि एक हफ्ते तक जांच की गई. पुलिस ने तीनों के बयान भी लिए हैं. इसके बाद प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. महाराष्ट्र में ब्रिटेन, यूरोपियन देशों और संयुक्त अरब अमीरात से आने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन क्वॉरेंटाइन में रहना जरूरी है.

टैग्स