ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

गोडसे को देशभक्त बताने वाली बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर केस दर्ज

INDORE: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बुरी तरह से फंस चुकी हैं. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

INDORE: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बुरी तरह से फंस चुकी हैं. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. 


आपको बता दें कि लोकसभा में एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद ए. राजा गोडसे के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा तभी साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोक दिया. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, 'आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं.' साध्वी प्रज्ञा के बयान पर लोकसभा में भारी हंगामा हुआ. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर  विपक्ष ने सरकार को घेर लिया. जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को निंदनीय बताया. 


वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से भी बाहर निकाल दिया है. इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में भी नहीं आने का फरमान सुनाया गया और अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है. सूत्रों के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति भी बड़ी कार्रवाई कर सकती है और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.