ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल, गुस्साएं लोगों ने रांची-पटना मार्ग को किया जाम, पथराव के बाद लाठीचार्ज

DESK: 27 मार्च को कोडरमा के चंदवारा में सड़क हादसा हुआ था। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी जबकि 7 लोग घायल हो गये थे। इस घटना के एक दिन बाद लोगों का गुस्सा पुलिस पर फ

सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल, गुस्साएं लोगों ने रांची-पटना मार्ग को किया जाम, पथराव के बाद लाठीचार्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: 27 मार्च को कोडरमा के चंदवारा में सड़क हादसा हुआ था। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी जबकि 7 लोग घायल हो गये थे। इस घटना के एक दिन बाद लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। रांची-पटना मार्ग को जाम कर लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लोगों को शांत कराने पहुंची पुलिस को देख लोग और उग्र हो गये और पथराव करने लगे और सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी घायल हो गये वही कई पुलिस वाले भी जख्मी हो गये।


 लोगों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। जिसके बाद लोगों वहां से भागे तब जाकर यातायात बहाल हो गया। लोगों के हंगामे को लेकर कई घंटे से पटना-रांची मार्ग पर आवागमन बाधित था। बताया जाता है कि बुधवार को ऑटो और कार की टक्कर में 50 वर्षीय फुलांगी सिंह की मौत हो गयी थी। इस ऑटो में एक ही परिववार के 8 लोग सवार थे। सभी अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे तभी मदनगुंडी में पेट्रोल पंप के पास कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारी।


 जिसके बाद ऑटो गिर गया और उसमें बैठे लोग दब गये। इस हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि अन्य सात लोग घायल हो गये थे। जिसके बाद आनन फानन में सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फुलांगी सिंह सहित 3 लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी जिसके बाद तीनों को रांची के रिम्स में रेफर किया गया। सुबह में फुलांगी सिंह की रिम्स में मौत हो गई। 


जैसे ही इस घटना की सूचना परिजनों को मिली लोग आक्रोशित हो गये और रांची-पटना रोड पर हंगामा मचाने लगे। आक्रोषि लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिये जाने की मांग और फोर लेन का निर्माण कर रही कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस के टीम पहुंची लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद आक्रोशित लोग पुलिस पर पथराव करने लगे। इस दौरान सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

टैग्स