ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

सचिन के बाद अब इस क्रिकेट स्टार को हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारन्टीन

DESK : भारत के स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब एक और बड़े क्रिकेट के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पठान बंधुओं में से एक यूसुफ पठान कोरोना

सचिन के बाद अब इस क्रिकेट स्टार को हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारन्टीन
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : भारत के स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब एक और बड़े क्रिकेट के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पठान बंधुओं में से एक यूसुफ पठान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है। यूसुफ पठान में कोरोना के हल्के लक्षण थे जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 


क्रिकेटर इरफान पठान के भाई यूसुफ पठान टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया उसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह घर पर ही क्वॉरेंटाइन हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा है। 


यूसुफ पठान के कोरोना पॉजिटिव जाने के पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर करना संक्रमित पाए गए थे। सचिन ने शनिवार की सुबह अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर और यूसुफ पठान दोनों ही हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज T20 टूर्नामेंट खेलकर लौटे थे। दोनों खिलाड़ी इंडिया लीजेंड्स टीम का हिस्सा थे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेले गए रोड सेफ्टी टूर्नामेंट के फाइनल में यूसुफ पठान ने दमदार पारी खेली थी। इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर के साथ साथ युवराज सिंह, इरफान पठान और वीरेंद्र सहवाग जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए थे।

टैग्स