ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

अवैध हथियार रखा तो मिलेगी उम्र कैद, अब एक लाइसेंस पर नहीं रख पाएंगे दो से ज्यादा हथियार

DELHI: राज्यसभा से मंगलवार को आयुध संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी मिल गई. बिल को मंजूरी मिलने के बाद प्रतिबंधित हथियारों के निर्माण पर आजीवन कारावास तक की सजा और एक लाइसेंस पर अ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: राज्यसभा से मंगलवार को आयुध संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी मिल गई. बिल को मंजूरी मिलने के बाद प्रतिबंधित हथियारों के निर्माण पर आजीवन कारावास तक की सजा और एक लाइसेंस पर अब केवल दो हथियार रखने का प्रावधान किया गया है. अभी तक एक लाइसेंस पर तीन हथियार रखने का प्रावधान था. लोकसभा से ये बिल सोमवार को ही पारित हो गया था.


राज्यसभा में इस विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, '1959 के अधिनियम में कई विसंगतियां थीं और इस विधेयक के माध्यम से उनको दूर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गैर कानूनी हथियारों को बेचने और तस्करी करने वालों को आजीवन कारावास का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही पुलिस से हथियार छीनने और चुराने वालों के लिये भी सख्त प्रावधान किया गया है साथ ही त्योहारों, शादी विवाह के मौकों पर हर्ष फायरिंग करने वालों को जेल जाना पड़ेगा.


इस बिल में प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने वालों को 7 से 14 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है. इस साथ ही विधेयक में लाइसेंस हथियार के नवीनीकरण की अवधि को तीन साल से बढ़ाकर पांच साल किये जाने का प्रावधान किया गया है. गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जिन व्यक्तियों के पास लाइसेंस पर दो से अधिक हथियार हैं, उन्हें अपने तीसरे या उससे ज्यादा रखे हथियारों को प्रस्तावित कानून के गजट में अधिसूचित होने के एक साल के भीतर संबंधित पुलिस थाने या हथियार विक्रेता के पास जमा कराना होगा. इन हथियारों को डिस्पोज किया जाएगा.