ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

जमात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को भेजा अलर्ट, रोहिंग्या भी तबलीगी मरकज में हुए शामिल

DELHI : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जमात और रोहिंग्या मुसलमानों के रिश्तो को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक नया अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में यह आशंका जताई गई

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जमात और रोहिंग्या मुसलमानों के रिश्तो को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक नया अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में यह आशंका जताई गई है कि तबलीगी मरकज में रोहिंग्या मुसलमान भी शामिल हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस अलर्ट को जारी करते हुए जमात और रोहिंग्या के रिश्तो पर छानबीन करने और नजर रखने को कहा है।


केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखकर निर्देश दिया गया है कि रोहिंग्याऔर तबलीगी जमात के बीच रिश्तो की जांच करें। केंद्रीय मंत्रालय ने आशंका जताई है कि तबलीगी जमात के मरकज में रोहिंग्या भी शामिल हुए और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि रोहिंग्या मुसलमान कई जगहों पर अब तक अपने कैंपों में वापस नहीं लौटे हैं। 


केंद्रीय गृह मंत्रालय का मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो रोहिंग्या देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैला सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के पास लगातार इस बात का इनपुट मिल रहा है कि रोहिंग्या समुदाय के लोग हरियाणा के मेवात में हुए तबलीगी जमात के जलसे में शामिल हुए। कई रोहिंग्या निजामुद्दीन मरकज में भी शामिल हुए थे और इस समुदाय से जुड़े लोग शाहीनबाग में भी सक्रिय देखे गए थे। लिहाजा इनके कनेक्शन तलाशने का जिम्मा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को दिया है।

टैग्स