ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

RJD ने रेलवे के निजीकरण का किया विरोध, संसद में मनोज झा बोले.. हकीकत देखनी है तो भेष बदलकर निकलें

DELHI : राष्ट्रीय जनता दल ने रेलवे के निजीकरण का एक बार फिर से विरोध किया है. राज्यसभा में रेलवे के बजट पर चर्चा के दौरान बोलते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि केंद्र सर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : राष्ट्रीय जनता दल ने रेलवे के निजीकरण का एक बार फिर से विरोध किया है. राज्यसभा में रेलवे के बजट पर चर्चा के दौरान बोलते हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से रेलवे को धीरे-धीरे पीपीपी मोड में ले जाना दुखद है.

मनोज झा ने रेलवे की खस्ताहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि कभी भारतीय रेलवे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक हुआ करती थी लेकिन आज सरकार की गलत नीतियों के कारण यह बदहाली का शिकार हो रही है. अगर रेलवे की मौजूदा हकीकत रेल मंत्री देखना चाहते हैं तो उन्हें भेष बदलकर लंबी रेल यात्रा पर निकलना चाहिए.

आरजेडी सांसद ने कहा कि रेलवे को उसके पुराने स्वरूप में ही बनाए रखना आम आदमी के हित में होगा मनोज झा ने कहा कि आज रेलवे की जो स्थिति है उसे देखकर ऐसा लगता है कि हम संसद में रेलवे को फेयरवेल देने के लिए खड़े होकर चर्चा कर रहे हैं.



टैग्स