ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

रिया की केस ट्रांसफर वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, CBI जांच करेगी की नहीं इस पर भी होगा फैसला

DELHI: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई शुरू जारी है. जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच सुनवाई कर रही है. सीनियर एडवोकेट मन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई शुरू जारी है. जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच सुनवाई कर रही है. सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह बिहार सरकार की तरफ से तो एएम सिंघवी महाराष्ट्र सरकार और श्याम दिवान रिया की तरफ सुनवाई में शामिल हो रहे हैं. वही, विकास सिंह सुशांत सिंह की फैमिली का पक्ष रख रहे हैं.

केस ट्रांसफर करने को लेकर सुनवाई

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया है. जिसमें हत्या की साजिश और सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. इस केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उस याचिका पर आज सुनवाई होने वाली हैं. 

केस की जांच को लेकर भी सुनवाई

सुशांत केस की जांच को लेकर भी मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच शुरू से ही टकराव रहा है. ऐसे में बिहार सरकार ने सुशांत के पिता के अनुरोध पर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी. लेकिन इससे महाराष्ट्र सरकार को नाराजगी है. महाराष्ट्र सरकार का दावा है कि केस की जांच के लिए मुंबई पुलिस सक्षम है. कोर्ट सभी पक्षों को सुनने के बाद तय करेगा की आखिर इस केस की जांच कौन करेगा.