ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, बस-ट्रक के बीच टक्कर में 15 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी

REWA: इस वक्त की बड़ी ख़बर मध्य प्रदेश के रीवा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 15 लोगो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

REWA: इस वक्त की बड़ी ख़बर मध्य प्रदेश के रीवा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं.


खबरों के मुताबिक ये हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे. यात्रियों के मुताबिक बस का ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. इसी दौरान गुड़ बायपास पर वो अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में ड्राइवर समेत 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.