ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दो सप्ताह में बना दिया कोरोना के लिए खास अस्पताल में, 100 बेडेड हॉस्पीटल में सारी आधुनिक सुविधायें उपलब्ध

MUMBAI : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने घोषणा की है कि उसने कोरोना के इलाज के लिए देश का पहला डेडिकेटेड यानि खास अस्पताल बना दिया है. दो सप्ताह में ही 100 बेड का ये अस्पताल तै

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUMBAI : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने घोषणा की है कि उसने कोरोना के इलाज के लिए देश का पहला डेडिकेटेड यानि खास अस्पताल बना दिया है. दो सप्ताह में ही 100 बेड का ये अस्पताल तैयार हो गया है. मुंबई की नगरपालिका BMC के सहयोग से रिलायंस फाउंडेशन ने ये अस्पताल बनाया है,  

रिलायंस फाउंडेशन के इस अस्पताल में निगेटिव प्रेशर रूम मौजूद है जो कोरोना वायरस से दूसरों को संक्रमित होने से रोकेगा और इंफेक्शन के प्रसार पर रोक लगायेगा. अस्पताल के सभी बेड आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इसमें वेंटीलेटर, पेसमेकर, डायलिसिस मशीन से लेकर मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक मशीनें शामिल हैं. 

रिलायंस फाउंडेशन ने विदेशों से भारत लौटने वाले या स्थानीय संदिग्ध मरीजों के आइसोलेशन के लिए भी सुविधा देने की पेशकश की है. उनके तुरंत उपचा के साथ साथ दूसरी सुविधायें उपलब्ध कराने की पेशकश की गयी है. रिलायंस ने महाराष्ट्र के लोधीवाली में सभी सुविधायों से युक्त आइसोलेशन वार्ड भी बनाया है.

रिलायंस की ओर से जारी बयान में कहा है कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए टेस्टिंग किट और दूसरे सामानों को बाहर के देशों से आयात किया जा रहा है. रिलायंस से जुडे डॉक्टर कोरोना वायरस के उपचार के लिए शोध करने में भी लगे हैं. 

रिलायंस ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस रिटेल, Jio, रिलायंस लाइफ साइंसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के 6 लाख सदस्य कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश वासियों की हर मदद करने को तैयार हैं.

टैग्स