ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

रिलायंस का बड़ा ऐलान, कोरोना से जिन कर्मचारियों की मौत हुई उनके आश्रितों को 5 साल तक सैलरी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च देगी कंपनी

DESK: कोरोना संकट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस महामारी के कारण जिन कर्मचारियों की मौत हुई उनके आश्रितों को कंपनी अगले 5 साल

रिलायंस का बड़ा ऐलान, कोरोना से जिन कर्मचारियों की मौत हुई उनके आश्रितों को 5 साल तक सैलरी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च देगी कंपनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 DESK: कोरोना संकट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस महामारी के कारण जिन कर्मचारियों की मौत हुई उनके आश्रितों को कंपनी अगले 5 साल तक की सैलरी और बच्चों के पढ़ाई का खर्च कंपनी देगी। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह फैसला लिया है।


इसके अलावा रिलायंस बच्चों के ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस, हॉस्टल और किताबों का पूरा खर्च देगी। इसके साथ ही बच्चे जब तक ग्रेजुएशन नहीं कर पाते हैं तब तक पति या पत्नी, मां-बाप और बच्चों के हॉस्पिटालाइजेशन कवरेज का 100 फीसदी प्रीमियम भी रिलायंस देगी। 


वही जिन कर्मचारियों को कोरोना वायरस हुआ या उनके परिवार में किसी सदस्य को संक्रमण हुआ हो तो वे शारीरिक और मानसिक रिकवरी तक Covid-19 लीव ले सकते हैं। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बताया कि जो कर्मचारी पेरोल पर नहीं हैं उनके परिवार के मदद के लिए कंपनी 10 लाख रुपए देगी। यह रकम रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से दिया जाएगा। COVID-19 के मद्देनजर रिलायंस ने यह बड़ा ऐलान किया है।