ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

RCEP पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, सोनिया ने अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक बताया

DELHI : RCEP और FTA को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी यानी RCEP को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार ह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : RCEP और FTA को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी यानी RCEP को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा है कि RCEP देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक है और इससे बड़ा नुकसान पहुंचेगा। सोनिया गांधी ने RCEP को देश के किसानों और छोटे उद्यमियों के लिए मुसीबत बताया है।

भारत की तरफ से 16 आसियान देशों के क्षेत्रीय मुक्त व्यापार यानी एफ़टीए और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी RCEP पर हस्ताक्षर किए जाने को देश की अर्थव्यवस्था के लिए कांग्रेस ने झटका करार दिया है। सोनिया गांधी ने कहा है कि यह हमारे किसानों दुकानदारों और छोटे उद्यमियों के लिए मुसीबत का कारण बनेगा।

वहीं कांग्रेस के इन आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी RCEP को लेकर अचानक से जाग गई हैं। साल 2004 से 2014 के बीच RCEP देशों के साथ व्यापार घाटा 7 बिलियन डॉलर से बढ़कर 78 मिलीयन डॉलर पहुंच गया तब कांग्रेस ने इसके लिए कोई पहल नहीं की। उसने कहा है कि सोनिया गांधी उस वक्त कहां थी जब देश में उनकी पार्टी की सरकार ने आसियान देशों के लिए 74 फ़ीसदी मार्केट ओपन कर दिया था।

टैग्स