ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

रातों रात बदल गई किस्मत, एक झटके में बनीं 1 करोड़ रुपये की मालकिन

DESK: आपने ऐसा जरूर सुना होगा कि यदि ऊपर वाला चाह लें तो किस्मत बदलते देर नहीं लगती और शायद यही कुछ हुआ चंडीगढ़ की रहने वाली महिला आशा रानी के साथ। जो रातों रात करोड़पति बन गय

रातों रात बदल गई किस्मत, एक झटके में बनीं 1 करोड़ रुपये की मालकिन
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: आपने ऐसा जरूर सुना होगा कि यदि ऊपर वाला चाह लें तो किस्मत बदलते देर नहीं लगती और शायद यही कुछ हुआ चंडीगढ़ की रहने वाली महिला आशा रानी के साथ। जो रातों रात करोड़पति बन गयीं। आशा रानी पंजाब के मोगा में कबाड़ी का काम करती हैं। अब आप जानना चाहेंगे की वह करोड़पति कैसे बन गयी तो आइए इसे जरा विस्तार से बताते हैं।


दरअसल अपनी किस्मत आजमाने के लिए आशा रानी ने पंजाब स्टेट डियर नाम की सौ रुपये में एक लॉटरी का टिकट को खरीदी थी। उनकी किस्मत इतनी धनी थी की उन्हें एक करोड़ का इनाम लग गया। जिसे परिवार के किसी सदस्य ने सपने भी नहीं सोचा था। आशा रानी ने इनाम की राशि प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेज भी जमा करवा दिया है। कुछ ही दिनों में यह राशि उन्हें मिल जाएगी।


61 वर्षीय आशा रानी ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे एक दिन करोड़पति बन जाएंगी। यह एक सपने की तरह था जिसे साकार किया गया। आशा रानी ने बताया कि इनाम से मिले राशि से वह सबसे पहले घर बनवाएंगी उसके बाद बच्चों की पढ़ाई और कारोबार के विस्तार पर इस राशि को खर्च करेंगी। उनके पति बाघापुराना में कबाड़ की दुकान लगाते है पति के काम में दोनों बेटे भी हाथ बंटाते है।



आशा रानी ने खुशी जताते हुए कहा कि इनाम की राशि मिलने के बाद अब उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। वही पंजाब राज लॉटरीज विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि टिकट संख्या C-74263 की विजेता आशा रानी ने सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं। जल्द ही विजेता को इनाम की राशि उनके बैंक अकाउंट में डिपोजिट कर दी जाएगी।