ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

हैवानियत की हद: रेप पीड़िता युवती को आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर जिंदा जलाया

UNNAO: देशभर में रेप की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है. हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोग रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन इस तरह की घटनाएं रुकने का

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

UNNAO: देशभर में रेप की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है. हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोग रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. हैवानियत की इंतहा इतनी है कि आरोपी को पुलिस और कानून का डर भी नहीं हैं. हैदराबाद, बक्सर, समस्तीपुर के बाद यूपी के उन्नाव से ही ऐसी घटना सामने आई है.


उन्नाव में एक रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है. लड़की को गंभीर हालत में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. लड़की उन्नाव की रहने वाली है, जिसके साथ रायबरेली में रेप हुआ था, वहीं पर केस चल रहा है. आज सुबह जब पीड़िता केस की सुनवाई के लिए रायबरेली के लिए घर से निकली तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी.


गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने पांच आरोपियों के नाम बताए हैं. जिनमें से 3 को पकड़ लिया गया है. वहीं बाकी के आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है. फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश जारी है.


टैग्स