ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

NDA में शामिल हो सकती है NCP, रामदास अठावले का बयान- सुप्रिया सुले बन सकती हैं केंद्रीय मंत्री

PATNA: महाराष्ट्र में बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है. सबको चौंकाते हुए बीजेपी ने राज्य में कमल खिला लिया और शिवसेना के सरकार बनाने का सपना टूटकर बिखर गया. नये स

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: महाराष्ट्र में बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है. सबको चौंकाते हुए बीजेपी ने राज्य में कमल खिला लिया और शिवसेना के सरकार बनाने का सपना टूटकर बिखर गया. नये सरकार के गठन पर केंद्रीय मंत्री और RPI अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है कि मुझे लगता है कि ये पहले से तय था कि हमारी पार्टी, बीजेपी और एनसीपी की सरकार बननी चाहिए. 


अठावले ने कहा है कि 'सबको भरोसा था एनसीपी-बीजेपी के साथ आएगी. बीजेपी ने शिवसेना को लटका दिया है, कांग्रेस को फटका दिया है और एनसीपी को अटका दिया है. अमित शाह बोल रहे थे सब ठीक हो जाएगा और ठीक हो गया. शिवसेना को बीजेपी ने सबक सिखा दिया है.'


केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा है कि 'पीएम मोदी ने शरद पवार से बात की होगी की सब चक्कर में आ जाएंगे. हो सकता है कि बातचीत से हल निकला हो.अठावले ने कहा कि केंद्र में एनसीपी को मंत्री पद मिल सकता है. सुप्रियो सुले केंद्र में मंत्री बन सकती हैं.' वहीं इस मुद्दे पर सुप्रिया सुले का भी बयान सामने आया है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा है कि परिवार और पार्टी टूट गई है.




टैग्स