ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

राम मंदिर के लिए हर राज्य से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेनें, जानिए कैसे होगी आपकी बुकिंग

DESK : अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश दुनिया की कई हस्तियां पहुंचने वाली हैं। अब अयोध्या के दर्शन का इंतजार कर रही भारत की आम जनता के लिए भी भारतीय

राम मंदिर के लिए हर राज्य से चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेनें, जानिए कैसे होगी आपकी बुकिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश दुनिया की कई हस्तियां पहुंचने वाली हैं। अब अयोध्या के दर्शन का इंतजार कर रही भारत की आम जनता के लिए भी भारतीय रेलवे जल्द बड़ा तोहफा दे सकता है। सुचना के मुताबिक भारतीय रेल करीब 200 खास 'आस्था स्पेशल' ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक़, हर राज्य से ये ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। इस ट्रेन के कुछ ऑपरेशनल स्टॉपेज होंगे। कहा जा रहा है कि ये ट्रेनें देश के कई छोटे-बड़े स्टेशनों से अयोध्या धाम को जोड़ेंगी। हाल ही मेंअयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन किया गया है। इसके बाद अब यह ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया जा सकता है। 


वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, इन ट्रेनों की बुकिंग सिर्फ IRCTC यानी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के जरिए ही की जा सकेगी। इसके अलावा बुकिंग के दौरान लगने वाले रिजर्वेशन, सुपरफास्ट चार्जेज, कैटरिंग चार्जेज, सर्विस चार्ज और वस्तु एवं सेवा कर या GST भी लागू होंगे। राम मंदिर समारोह के बाद ये ट्रेनें शुरू होने की संभावनाएं हैं।


उधर, उत्तर प्रदेश सरकार राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी। सरकार प्रदेश के छह जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने जा रही है। प्रमुख सचिव (पर्यटन) मुकेश मेश्राम ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत इस महीने के अंत में लखनऊ से की जाएगी।